मंजिल

जीवन पथ पर पल पल उगती रही लालसा इक मंज़िल की
इस मंज़िल पर आकर पाया मन्ज़िल ढूंढ रही खुद मंज़िल

थी मरीचिकाओं में लिपटी इस मंज़िल पर आती राहें
 झंझाओ की भूलभुलैया पल पल पर डाले थी डेरे
यात्रा में पाथेय नीङ का कोई अंतर  शेष नही था
पता नही था सांझ ढली कब और किस घड़ी उगे सवेरे

इस मंज़िल पर आकर यह मन प्रश्न स्वयं से ये करता है
इस मअंजिल की बहॉग दौड़ में क्या कुछ तुझे हुआ है हासिल

मोड़  मोड़ पर झंझाओ से जूझा एकाकी यायावर
बोता रहा कदमतलियों  में लाकर सूरज चांद सितारे
पार  किये अनगिन कंटक  वन फूल सजाने को इस पथ पर
यज्ञ परीक्षा की आहुति में होम किये सब स्वप्न सँवारे

थी असाध्य जो और असंभव करते रहे तपस्याएं वे
किंतु एक बादल का टुकड़ा भी छाया को न पाया मिल

इस मंज़िल पर आकर जाना, हर इक मंज़िल दिवास्वप्न है
धुँधलाये दर्पण में तिरती किसी धुंये की परछाई सी
 करती है सम्मोहित  मन को सुखद सुनहरे सपने  दर्शा
मौन किसी निर्जन  में बजती हो प्रतीत एक शहनाई सी

मंज़िल की राहों पर चलकर पा जाता हर कोई मंज़िल
कोई पाए मनचाही तो बने किसे की भटकन मंज़िल

 

में इस मंज़िल पर




जीवन के पथ पर अनगिनती मंज़िल मिलती यायावर को
में इस मंज़िल पर आकर हूँ एक नई मन्ज़िल  तलाशता

मोड़ मोड़ पर मिली मन्ज़िलें स्वागत में बाँहें फ़ैलाये
आमंत्रण देती, सन्ध्या का नीड़ वहीं अंतिम बन जाये
पथ की बाधाओ को सहकर जो परिणाम अपेक्षित पाया
कर संतोष उसी में, यात्रा वहीं पूर्ण तय कर दी जाये

 पर मन का उतावलापन तो ​नये क्षितिज की खिड़की खोले
​ दूर नजर की सीमाओं  से रहे ध्येय को फिर पुकारता


संचय की प्रवृत्ति तो जीवन का प्राकृतिक ही स्वभाव है
पूर्ण पूर्णता पा लेने पर भी लगता कुछ तो अभाव है
इस मन्ज़िल पर आकर ऐसी ही अनुभूति जगी है मन में
यह मन्ज़िल है बस मरीचिका, दूर अभी मेरा पड़ाव है

रिक्त हो गई गठरी की  में खोल तहे सीधी कर लेता
और भोर में पाथेयों की निधियां फिर नूतन निखारता ​


मन्ज़िल की परिभाषाये टी हर मंज़िल पर आकर बदलीं  
नई भोर के साथ डगर के अम्बर पर छाई नव बदली
झंझाओ से पथचिह्नों को मील सदा आयाम नए ही
कदम कदम पर संकल्पो को देख देख बाधाएं सम्भली

इस मंज़िल पर, मंज़िल ही अब दिखा रही है दूजी मंज़िल
मैं नव मंज़िल का नूतन पथ मानचित्र में हूँ संवारता 

संस्कार तो बंदी लोक कथाओं मर


संस्कार तो बन्दी लोक कथाओं में
रिश्ते नातों का निभना लाचारी है

जन्मदिनों से वर्षगांठ तक सब उत्सव
वाट्सएप की एक पंक्ति में निपट गये
तीज और त्योहार, अमावस पूनम भी
एक शब्द "हैप्पी" में जाकर सिमट गये

सुनता कोई नही, लगी है सीडी पर
कथा सत्यनारायण कब से जारी है

तुलसी का चौरा अंगनाई नहीँ रहे
अब पहले से ब​हना भाई नहीं रहे
रिश्ते जिनकी छुअन छेड़ती थी मन में
मधुर भावना की शहनाई, नहीं रहै

दुआ सलाम रही है केवल शब्दो में
​और औपचारिकता सी  व्यवहारी हैं

जितने भी थे फेसबुकी संबंध हुए
कीकर से मन में छाए मकरंद हुये 
भाषा के सब शब्द अधर की गलियों से
फिसले, जाकर कुंजीपट में बंद हुए

बातचीत की डोर उलझ कर टूट गई
एक भयावह मौन हर तरफ तारी है 

Sent from my iPad

उम्र ढलते ही

छंट गई है गर्द सारी आइने से यकबयक ही
उम्र ढलते ही दिखा है सत्य हर परदा हटा कट

दम्भ अपने बाजुओं का कर समर्पण चुप खड़ा है
धुंध में डूबी नजर रह रह पलक को 
​मि​
च
​मि​
चाती
कान का 
​है 
ध्यान सारा द्वार की चुप सांकलों पर
डाकिया आ खटखटाये हाथ 
​में 
 
​ले 
 
​को
ई पाती

तोड़ परिचय राह चल दी उम्र के इस मोड़ से
​,​
 अब
दृष्टि  में उभरे नहीं है कोई चेहरा मुस्कुराकर 

​मंज़िलों की सीढ़ियां भी मांगती विश्राम प्रतिपल 
दिन निकलते पूछता है सांझ कितनी दूर है अब 
दोपहर रखकर हथेली आँख पर ताके दिशाएँ 
बादलों की पालकी ले छाँह को, आ पाएगी कब

हर कदम आगे बढा  है इक असीमित बोझ लेकर 
कोई शायद नाम ले ले  ​दूर से उसको बुलाकर 

उम्र ढलते ही हुये  हैं स्वप्न सारे पतझड़ी वे
जो सजे चढ़ती उमर के नयन में आ गुलमोहर से
प्रश्नचिह्नों की लगी है अनवरत लम्बी कतारें
औऱ उत्तर है तिरोहित जिंदगी की पुस्तको से

 ग्रीष्म के इक मरुथली नभ सा तिरा है शून्य केवल 
स्पर्श कुछ देती हैं हैं अब हवा भी गुनगुनाकर 

मेरे अस्तित्व पर डाल अभिमंत्रणा

फ़ायलों में उलझते रहे जब नयन
कुंजियों पे रहीं दौड़ती उंगलियाँ
मीटिंगों के बुलावे खड़े पंक्ति में
और सुई
​याँ 
 घड़ी की बनी तितलियाँ
संगणक के मेरे दृश्य पट पर प्रिये
चित्र केवल तुम्हारे उभरते रहे
और सप्याह-महिने मेरे दिन सभी
शाख से साल की टूट झरते रहे

ट्रेन में अपने कम्यूट में यों लगे
तुम मेरे पास ही सीट पर हो बसी
डालती जा रहीं मुझपे सम्मोहिनी
सांस में भर उगी भोर की ताजगी
यों समय तो निरंतर गति में रहा
पर मेरे सामने चित्र इक ही बना
तुम रहे टाँकते प्राण उस बिम्ब में
नैन के मेरे आकाश पर जो तना

जब हवा की चढ़ी पालकी से उतर
धूप आकर मेरा मुख लगे चूमती
तो लगे है तुम्हारी पंखुर उंगलियाँ
होंठ की भर छुअन गाल पर झूमती
नभ पे बादल की अठखेलियाँ देख कर
यों लगे जैसे तुम नृत्य हो कर रहीं
मेरे अस्तित्व पर डाल अभिमंत्रणा
एक अध्याय नव प्रीत का रच रही.

पहले जीवन की क्यारी में

मुरझाये सम्बन्धों को मैं फ़िर जीवन्त बना तो दूँगा
पहले विश्वासों की धरती को थोड़ा हमवार बनाओ

सम्क्बन्धों के बीज सींचती, जब अपनत्व भरी इक गागर
सहज अंकुरित हो बन जाते वटवृक्षों की गहरी छाया
लेकिन उगती हुई उपेक्षा उनको कीकर कर देती है
शेष नहीं रह्ता तब उनके पास एक् चुटकी भर साया

कर तो दूँ संचार ज़िन्दगी का मैं इस सूखे पल्लव में
पहले जीवन की क्यारी में कोमलता तो तनिक उगाओ

याचक बनी आंजुरी उठती नहीं कभी मुट्ठी बन ऊपर
ज्कड़ी ​ हुई अपेक्षाओं से, बन्दी बन रहती घेरे में
समय पृष्ठ की सीमाओं से बढ़ता हुआ अपरिचय उनका
रह जाता है एक शून्य बन, पुता हुआ उनके चेहरे में

खोई हुई अस्मिताओं को मैं शीर्षस्थ बना तो दूँगा
पहले तुम अपने अंत:स में संकल्पों के दीप जलाओ

बहती इस जीवन नदिया के इक तट पर तुम हो इक पर मैं
और हमें जो जोड़ रहा वह पुल है टिका भावनाओं पर
निस्पृहता के धागे उसके आधारों को सुदृढ़ करते
औ विध्वंस टिका है उसका चाहत भरी कामनाओं पर

मैं इस पुल को सबन्धों का शिलालेख कर ज​ड़ तो दूंगा
पहले तुम अभिलाषाओं पर अपनी पूर्ण विराम लगाओ

गीत बने अधरों पर आते


व्यस्तताओं के आँकड़ों में उलझे हुये दिवस की सारिणी से विलग होकर एक अजनबी से पल ने चेतना के द्वार पर दस्तक देते हुये बताया कि साधनारत यह मन माँ शारदा के चरणों में गीत कलश से छलकाते हुये आठ शतदलों की पुष्पान्जलि अर्पित कर चुका है. अतएव आज यह आठसौंएकवीं बून्द गीतकलश से माँ शारदा के चरणों में प्रस्तुत है.


वेदव्यास की अमर कथायें जिन्हें शब्द दे गये गजानन
भोजपत्र पर वाल्मीकि ने जो अंकित कीं राम कथायें
रामचरित मानस जो गंगा के तट पर तुलसी ने गाया
सूरदास ने वर्णित कीं जो माखनचोरी की गाथायें

इनको ही आधार बनाकर मेरे भाव उगा करते हैं
जो वीणा के तारों को छू गीत बने अधरों पर आते

काशी विश्वनाथ आरति के सुर सूरज की अगवानी में
देवसलिल की धाराओं में बोते हैं नूतन इक सरगम
पाखी के कुछ पंख फ़ड़फ़ड़ा उद्वेलित करते समीर को
उसकी चंचलताओं में घुल जाती हैं भावों की सिहरन

मैं उनको ही चुन चुन कर के शब्दों की नैवेद्य सजाता
आँजुरि में से फ़िसल शारदा के चरणों पर वे गिर जाते.

दिलवाड़ा की दीवारों पर अंकित संस्कृतियों का चित्रण
मीनाक्षी, कोणार्क, अलोरा और अजन्ता का अनुमोदन
कुतुब, सीकरी, ताजमहल से पद्मनाभ की गर्भगुफ़ा तक
जमना की रेती पर लेता अंगड़ाई महका वृन्दावन

बन्धी हुई इनके धागों में हाथों में यह थमी लेखनी
जिससे निस्रत शब्द स्वत: ही भित्तिचित्र होकर टँक जाते

किसी नववधू के नयनों में रहा छलछलाता जो पानी
उसमें रहीं तैरती आगत की कुछ इन्द्रधनुष आभायें
या वैधव्य तुषारावृत के निर्जन सी सूनी अंखियों में
जौहर करती हुई निरंतर जीवन की संचित समिधायें

आलोड़ित कर देती हैं ये मन की तंत्री की हर सरगम
गीत, गज़ल औ छन्द सभी बस इनके ही रंगों रँग जाते

तुमने स्वर दे दिया


शब्द थामने की अ​भिलाशा लेकर भटके हुए भाव को
तुमने स्वर दे दिया, ​अधूरे आधे अक्षर गीत बन गए

सागर की चंचल लहरों से चढ़ते गिरते भाव निरंतर
अधरों का तट छू छू कर लौटे थेमन की गहराई में
 अवरोहो के तल में बैठे सूनी नजरें ताक रहे थे
साथी थे केवल सुर खोये मौन हो चुकी शहनाई मैं

शांत हवाओ की  चादर को  ओढ़े मौन खड़े रागों को
चितवन ने छू लिया तभी वे सहज सुगम संगीत बन गए

वयसन्धि के फिसलन वाले मोड़ो पर जो गए लड़खड़ा
उन उच्छृंखल भावो का तो क्रम से लगना रहा असंभव
छिट पुट इधर उधर आवारा गलियो के शहज़ादे फिरते
सपनो के भी सिंहासने उनकी बांहे पकड़ी हैं कब

अर्थहीन संदर्भ बिना उन भटके शब्दों के पुंजों को
तुमने स्वर दे दिया और वे अल्हड़पन की ​प्रीत बन गए 

कुछ भावो की क्षमता सीमित, छू न सके शब्दो की सीमा
रहे अपरिचित समझ न पाये राग व्यक्तता की परिभाषा
​अवगुंठित अपने में उलझे अपनी पहचानें तलाशते
रहे ढूँढते इक वो पनघट जिससे कोई न लौटा प्यासा

मरुथल की मरीचिकाओं में दिशाहीन भटके भावो को 
तुमने स्वर दे दिया और वे सुखद पलों के मीत बन गए 

राकेश खंडेलवाल
१५ अप्रेल २०१८ 

सूखे कपडे-ज़िंदगी

कल संध्या को 
सूख गए कपडे निकालते 
ड्रायर में से 
जिंममें कुछ थोड़े से नम थे 
और  कहीं पर बाकी थी कुछ 
बासंती सी छुअन गंध की 
उन्हें तहांते , लगा सोचने 
क्या जीवन की गठरी में से बिखर गए जो 
मैले कपडे  
फिर से धुलकर  
नई  गंध ले 
नया  कलेवर  कोई ओढ़े 
सज पाएं जो 
बची उम्र की अलमारी में 
तब संभव है 
हुए नहीं जो पूर्ण अभी तक 
उन सपनों को 
पुनः  सजा लें 

चिर तृप्ति अमरता पूर्ण प्रहर

ओ चांद गगन के तनिक ठहर
है दूर अभी तो बहुत सहर
पाना है शेष अभी मुझको
चिर तृप्ति अमरता पूर्ण प्रहर

सुन अभी अभी तो आई है
यह किरण दूधिया गांव मेरे
हाँ अभी अभी तो साँसों में
ले सुरभि गुलाब के फूल तिरे
छलकी न दृष्टि घूंघट से अभी
थरथराये नहीं स्पर्श पाकर अधर
है दूर अभी हां दूर अभी
चिर तृप्ति अमरता पूर्ण प्रहर

हाँ आतुर हुई उंगलिया कुछ
वीणा में आ जाए कसाव
धड़कन को और धड़कना है
रागों को मिल जाये बहाव
है शेष अभी इन राहों पर
जो शुरू हुआ इक बार सफर 
सुन चंदा दूर अभी भी है
चिर तृप्ति अमरता पूर्ण प्रहर

मिलने है एक बिंदु पर आ
यह सकल धरा विस्तृत वितान
कर बन्द पलक, रख नयन खुले
एक नये जगत को हो प्रयाण
कल्पित हर एक कल्पना की
सीमा से आगे शून्य विवर
सुन चांद, वहीं पर संभव है
चिर तृप्ति अमरता पूर्ण प्रहर

नव वर्ष २०२४

नववर्ष 2024  दो हज़ार चौबीस वर्ष की नई भोर का स्वागत करने खोल रही है निशा खिड़कियाँ प्राची की अब धीरे धीरे  अगवानी का थाल सजाकर चंदन डीप जला...