सुधियों के मेरे आंगन में

किसने अलगोजा बजा दिया, मेरी सांसों के तार छेड़
ये कौन सुरभियां बिखराता, सुधियों के मेरे आंगन में

उषा की पहली जगी किरन की ताजा ताजा छुअन लिये
पांखुर से फ़िसले तुहिन कणों की गतियों से चलता चलता 
झीलों की लहरों के कंपन जैसे चूनर को लहराता
ये कौन उमंगों में आकर नूतन उल्लास रहा भरता

निस्तब्ध शांत संध्याओं का  छाया सन्नाटा तोड़ तोड़
किसने इकतारा बजा दिया मेरे जीवन के आंगन में

वातायन में आकर किसने रंग डाले इन्द्रधनुष इतने
पाटल पर उभरी हैं फ़िर से कुछ प्रेम कथा इतिहासों की
जुड़ गये अचानक नये पृष्ठ इक संवरे हुये कथानक में
राँगोली रँगी कल्पना ने , भूले बिसरे मधुमासों की

किसके आने की है आहट जो टेर बनी बांसुरिया की
किसने पैझनियाँ थिरकाईं, मन के मेरे वृन्दावन में

किसकी पगतालियाँ की छापें रँग रही अल्पनाये अदभुत 
सपनो की दहलीजों से ले सूने मन की चौपालों तक
है किसका यह आभास मधुर लहराता हुआ हवाओं में
ये कौन मनोरम   प्रश्न बना दे रहा हृदय पर आ दस्तक

कस्तूरी मृग सा भटकाता है कौन मुझे यूं निशि वासर 
 किसके पग के नूपुर खनके, मन के इस नंदन कानन में 

जहां अनुराग पलता हो

 चलें  बावले मन अब किसी अनजान बस्ती में
जहां अनुराग पलता होसमन्वय से गले मिलकर

 प्रतीक्षित दग्ध होकर तू  रहेगा और अबकितना ​
अकल्पित द्धेष के झोंके निरंतर आये झुलसाते
​उगी है राजपथ पर नित नई इर्ष्याओं की बेलें
जिधर भी देखता है तू  घने कोहरे नजर आते

​चलें चल छोड़ दें ये घरबनें फिर आज यायावर 
बनाएं कुछ नए रिश्ते किसी आलाव पर रुककर ​

बिखर कर रह गई साधें जिन्हें बरसों संवारा था
रहे वसुधा कुटुंबम के न अब अवशेष भी बाकी
नसंध्या सुरमई होतीन आती भोर अरुणाती
निरंतर पीर की मदिरा उंडेले जा रही साकी

चलें चल मन अरण्यों के उसी  बस एक प्रांगण में
जहाँ संवरी थी संस्कृतियांश्रुती में होंठ पर चढ़ कर 

बनाये चल नई  बस्ती जहां अनुराग पलता  हो
क्लीसोंमस्जिदोंमंदिरमुहल्ले में औ गलियों में
जहां पर बदलियां घिर कर सुधामय प्रेम बरसाती
जहां  सद्भाव की गंधेविकसती आप कलियों में 

चलें चल आज दें दस्तक सुनहरे द्वार पर कल के 
जहां अनुराग छाये हर दिशा में गंध सा उड़कर 

जिस्र आज ने फिर दुहराया


मन उदास हैहो निढाल बस सोफे पर लेता अलसाया
ये ही तो हालत कल की थीजिस्र आज ने फिर दुहराया

दिन उगता घुटनों के बल चल संध्या को जल्दी सो जाता
मौन खड़े पत्ते शाखों पर कोई कुछ भी कह न पाता
खिड़की की चौखट को थामे खड़ी धूप बीमार सिसकती
अँगनाई की पलक प्रतीक्षा का हर पल उत्सुक रह जाता ​

​ 

पता नहीं चलता कब आकर रजनी ने  आँचल फहराया 
ऐसे ही कल की थी हालत जिसे आज ने फिर दोहराया ​

 

दूर क्षितिज तक जा पगडण्डी रही लौटती दम को साधे
सूना मंदिर लालायित था कोई आकर कुछ आराधे
हवा अजनबी पीठ फिराये खड़ी रही कोने में जाकर
बढ़ता बोझा एकाकीपन का, ढो ढो झुकते है काँधे

ताका करती दॄष्टि ​भाव की गुमसुम हो बैठी  कृशकाया
ऐसा ही तो कल बीता था जिसे आज ने फिर दुहराया ​

 

संदेशों के जुड़ कर टूटे कटी पतंगों जैसे धागे
बढ़ती हुई अपेक्षा रह रह पल दो पल का सहचर मांगे
फ़ैली हुई ​नजर ​की सीमा होती जाती और संकुचित
हो निस्तब्ध प्रश्न के सूचक, बने घड़ी के दोनों कांटे

फौलादी होता जाता है पल पल सन्नाटा गहराया
ऐसे हुआ हाल कल भी था जिसे आज ने फिर दोहराया

मन का कब ईतिहास पढोगे

अनुत्तरित यह प्रश्न अभी तक कब बोलो तुम उत्तर दोगे
तन का तो भूगोल पढ़ लिया, मन का कब ईतिहास पढोगे 

युग बीते पर पाठ्यक्रमों में किया नही परिवर्तन 
​तू
मने
बने हुए हो बस अतीत के पृष्ठों में होकर के बन्दी
मौसम बदले, ऋतुयें बदली, देशकाल की सीमाएं भी
किन्तु तुम्हारी अंगनाई 
​की बदली नहीं घिरी 
 नौचंदी

बिख्री
​ हुइ मान्यताओ के अन्धकूप मे डूबे  हो तुम 
बोलो नई  सुबह की अपने मन मे कब उजियास भरोगे ​

सिमटा रहा तुम्हारा दर्शन सिर्फ मेनका उर्वशियो में
लोपी, गार्गी, मैत्रेयी को कितना तुमने समझा जाना
दुष्यंती स्मृतियां सहेज कर, कच से रहे अर्थसाधक तुम
यशोधरा का और उर्मिला का क्या त्याग कभी पहचाना

अनदेख करते आये हो बिम्ब समय के दर्पण वाला
कटु यथार्थ की सच्चाई पर, बोलो कब विश्वास करोगे
 
एकाकी जीवन की राहें होती है अतुकांत काव्य सी
मन से मन के संबंधों की लय सरगम बन  कर सजती है 
सहचर बनने को कर देता जब कोई जीवन को अर्पित
पल पल पर सारंगी तब ही साँसों की धुन में बजती है 

जीवन का अध्याय तुम्हारा अर्थ, विषय से रहित गद्य सा
इसको करके छंदबद्ध कब अलंकार अनुप्रास जड़ोगे 

 

तूमन केवल स्वप्न ही दिये

तुमने मुझको स्वप्न कुछ दिए
लेकिन तुमने स्वप्न ही दिए

​नील 
 गगन के परे सुवासित औ 
​पुष्पित 
राहों 
​के 
निज पाशों में  रखे बाँध कर हर पल उन  बाहों के 
धवल चाँदनी  में अंगड़ाई ले, संदली हवा के 
सांस सांस भर तृप्ति प्राप्त करती, बढ़ती चाहों के 

रहा खोजता मैं उत्तर, पर 
तुमने केवल प्रश्न ही दिए 

प्रश्न स्वप्न की इस दुनिया का पथ है शुरू कहाँ से
जो सभाव्य बताते उसको संभव करे जहाँ से
प्रतिबिम्बो के आकारों के आयामों को नापें
आदि अंत की रेखाओं का कर दें अंत कहाँ पे

मांगीमाल उत्तरों वाली
तुमने मुझको यत्न ही  दिए

यत्न किये निशि वासर इन लंबी राहों पर चलते
जिन पर कभी मंज़िलों के साये भी आ न पड़ते
होते है आरम्भ, अंत  पर जिनका कही नहीं है
और नीड भी संध्या के, पाथेयो में ही ढलते

परिणति की अभिलाषाओं को
अंतशेष भी भग्न ही दिए

 
तूमन केवल स्वप्न ही दिये

रचना करती है अभिनंदन

क्षमता नहीं किसी में सुन ले
उसके लेखन में गुंजायश
सबका है अपना विज्ञापन

किस रचना को गया सराहा
किसने देखे है सम्मेलन
कौन शब्द दे करे उजागर
किसी हृदय का अन्तर्वेदन
 कहाँ कहाँ पर मिला मान है
और छपी है कितनी पुस्तक
आत्म प्रशंसा के सब  साधन 

किस रचना के योगदान पर
कितने मंच रहै है निर्भर
किस रचना  का शिल्प आनूठा
हावी हुआ सभी के उपर 
कितनी हुई संकलित अब तक
और संकलन का कितनो के
कितनी बार किया संपादन   

बीए एमए पी एच डी की
कितनी सनद बटोरी अब तक
भाषा औ व्याकरण कहां तक
द्वारे आकर देते दस्तक
आलोचक आ शीश झुकाते
करते हैं साहित्यकार का
सांझ सवेरे बस आराधन
ऐसे अद्भुत स्वतःप्रशंसक
का रचना करती अभिनंदन
 

बड़ी दूर का सदेशा इ

बड़ी  दूर का सदेशा इक बाँसुरिया की टेर पकड़ कर
गिरती हुई ओस की गति से पुरबा के संग बहता आया 

​गंधों की मचली लहरी की लहर लहर में घुला हुआ सा 
सावन की पहली फुहार में भीग भीग कर धुला हुआ सा  ​
क्षिति के सिरे चमकती सोनहली किरणों की आभायें ले 
खोल सके मन का वातायन, इस निश्चय पर तुला हुआ सा 

गलियारे   के   द्वार   बंद थे, पहरे लगे हुए राहों में 
फिर भी तोड़ सभी बाधाएं धीमे से आँगन में आया 

संदेशों में गुंथी हुई थी मन की कल्पित अभिलाषाएं
अक्षर अक्षर में संचित थी युगों युगों कु प्रेम कथाए
वासवदत्ता और उदयन की, साथ साथ नल दमयंती की
साम्राज्यों की रूप प्रेम के करता आ असीम सीमाएं

जल तरंग के आरोहों के अवरोहो के मध्य कांपती
उस ध्वनि की कोमलता में लिपटा लाकर संदेश सुनाया

 बड़ी दूर का संदेशा वह आया था बिन संबोधन के
और अंत में हस्ताक्षर भी अंकित नही किसी प्रेषक के 
क्या संदेशा मेरे  लिए है या फिर किसी और का भटका
उठे अचानक प्रश्न अनगिनत, एक एक कर रह रह कर के

बड़ी दूर का संदेशा।    यह देश काल की सीमाओं से
परे ,रहा है किसका, किसकी खातिर है ये समझ न आया
 

अकेले उतने हैं हम

जितनी संचारों की सुविधा बढी, अकेले उतने हैं हम
केवल साथ दिया करते है अपने ही इक मुट्ठी
​ भर​
  गम 

राजमार्ग पर दौड़ रही है उद्वेलित बेतार तरंगें
पगडंडी पर अंतर्जाल लगाये बैठा अपने डेरे
हाथों में मोबाइल लेकर घूम रहा हर इक यायावर
लेकिन फिर भी एकाकीपन रहता है तन मन को घेरे

​घँटी  तो बजती है​ पर आवाज़ न कोई दिल को छूती 
मन मरुथल की अंगनाई मे दिखते अपनेपन के बस  भ्रम 

हरकारे के कांधे वाली झोली रिक्त रहा करती है
मेघदूत के पंथ इधर से मीलो दूर कही मुड़ जाते
पंख पसारे नही कबूतर कोई भी अब नभ में जाकर
बोतल के संदेशे लहरों की उंगली को थाम
​ ​
 न पाए

दुहराना
​ ​
 चाहा
​ ​
 अतीत के साधन आज  नई दुनिया में
असफल होकर बिखर गए  पर सारे के सारे
​ ही ​
 उद्यम 

बडी दूर का संदेशा हो या फिर कोई
​ कही​
 निकट का 
सुबह
​ उगी 
 जो आस टूट कर बिखर गई संध्या के ढलते
टेक्स्ट फेसबुक ट्विटर फोन ईमेल सभी पर बाढ़ उमड़ती
लेकिन कोई एक नही है जिसको हम अपना कह सकते

संचारों के उमड़ रहे  इन  बेतरतीबी  सैलाबों  में
सब कुछ बह जाता है, रहती केवल सन्नाटे की सरगम

हार है या जीत मेरी

 ज़िन्दगी ने जो दिया वह हार है या जीत मेरी
जानता हूँ मैं नही, स्वीकार करता सिर झुकाकर

आकलन आधार है बस दृष्टिकोणों के सिरे का
जीत को वे हार समझेंहार को जयश्री बना दें
एक ही परिणाम के दो अर्थ जब भी है निकलत
ये जरूरी है उन्हें तबहम स्वयं निस्पृह बता दें

सौंपती है ज़िन्दगी वरदान ही तो आजुरी में
ये मेरा अधिकार उनको रख सकूं कैसे सजाकर

हार दिखती सामनेही जीत का आधार होती
ठोकरों ने ही सिखाया पग संभल रखना डगर में
राह की उलझन उगाती  नीड के अंकुर हृदय में
और देती है नए  संकल्प  के  पाथेय  कर में 

मजिलो की दूरियां  का संकुचित  होना सुनिश्चित
देर तब तक है रखू मैं  पांव को  अपने उठाकर 

हार हो या जीत हो यह तो भविष्यत ही  बताये
कर्म पर अधिकार अपना फ़ल प्रयासों पर टिका है
शत  युगों का ज्ञान। अर्जित यह बनाता संस्कृतियां
विश्व  की हर एक भाषा की किताबों में लिखा है

हार हो या जीत, दोनों शब्द हैं ! शाश्वत नहीं है

एक इंगित ही समय का, अर्थ बदले मुस्कुराकर

आओ बैठें बात करें

आओ बैठें बात करें

बहुत हो चुकी कविता गज़लें
काटी राजनीति की फ़सलें
कुछ पल आज चैन से कट लें
छेड़ विगत का अम्बर, यादों की मीठी बरसात करें

चक्करघिन्नी बने घूमते
कोई अनबुझी प्यास चूमते
बीत रहे हैं  दिवस टूटते
करें दुपहरी सांझ अलस की, सपनों वाली रात करें

आज फ़ेसबुक पीछे छोड़ें
और ट्विटर से निज मुख मोड़ें
व्हाट्सएप्प का बन्धन तोड़ें
और साथ अपने जीवन को, हम अपनी सौगात करें

आओ बैठें बात करें

नव वर्ष २०२४

नववर्ष 2024  दो हज़ार चौबीस वर्ष की नई भोर का स्वागत करने खोल रही है निशा खिड़कियाँ प्राची की अब धीरे धीरे  अगवानी का थाल सजाकर चंदन डीप जला...